देव स्नान पूर्णिमा पर महाप्रभु के दरबार में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

देव स्नान पूर्णिमा पर महाप्रभु के दरबार में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा

सरायकेला, 29 जून : देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दिव्य दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि देव स्नान पूर्णिमा भगवान श्री जगन्नाथ की आराधना का अत्यंत पवित्र पर्व है। उन्होंने प्रार्थना की कि महाप्रभु की कृपा से क्षेत्र में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, आपसी सौहार्द और खुशहाली बनी रहे तथा सरायकेला निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और समाज में प्रेम, भाईचारा तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। देव स्नान पूर्णिमा का यह पर्व लोगों को आस्था, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है।

इस अवसर पर वरीय मुखौटा गुरु सुशांत महापात्र, पंडित ब्रह्मानंद महापात्र, सानो आचार्य, प्रदीप कर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share This Article