चौका में मनसा मंगल का मंचन 25 को, झाड़ग्राम से आएंगे कलाकार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चौका में मनसा मंगल का मंचन 25 को, झाड़ग्राम से आएंगे कलाकार

चांडिल, 20 अगस्त : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सांपों की देवी मां मनसा पूजा की धूम बरकरार है। चारों और उल्लास का माहौल है। जगह-जगह जांत, झापान और मनसा मंगल का आयोजन किया जा रहा है। वैसे पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा विसर्जन शुरू हो चुका है। गांव गांव में गाजे-बाजे के साथ हर्षोल्लास पूर्वक देवी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। अनुमंडल क्षेत्र के लगभग हर गांव में मां मनसा की पूजा की जाती है। इसके लिए जगह-जगह देवी की प्रतिमा स्थापित की जाती है और पूजा से संबंधित जांत, झापान पान और मनसा मंगल पाठ का आयोजन किया जाता है। जहरीले सांपों का आकर्षक करतब दिखाए जाते हैं।

 

इसके तहत चौका में भी मनसा मंगल नाटक का मंचन किया जाएगा। इस संबंध में चौका के अशोक प्रमाणिक ने बताया कि चौका गांव में 25 अगस्त की रात 9:00 बजे से मनसा मंगल नाटक का मंचन किया जाएगा। मनसा मंगल का जीवंत अभिनय करने के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से कलाकारों का दल चौका आएंगे। मनसा पूजा के लिए चौक। में मां मनसा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार की देर शाम गाजे-बाजे के साथ किया गया। यहां 17 अगस्त की शाम को देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और 18 अगस्त की भोर से देवी के नाम पर बकरा और बत्तख की बलि दी गई। मनसा पूजा को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।

Share This Article