चौका–पातकुम मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, एक गंभीर रूप से घायल

Manbhum Updates
2 Min Read

चौका–पातकुम मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, एक गंभीर रूप से घायल

चांडिल, 16 अगस्त : चौका–पातकुम सड़क पर शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना चौका थाना क्षेत्र के रूगड़ी गांव के आगे हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जाहेरडीह निवासी विश्वनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना चौका थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल भेज दिया।

इधर, दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति हादसे के बाद नहीं पाया गया है। स्थानीय लोगों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका अता पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और अन्य घायल व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।

इधर चांडिल थाना क्षेत्र के घोड़ानेगी मोड़ पर भी दो कार की दुर्घटना हो गई। एक कार ने अनियंत्रित होकर सामने आई कार को जोरदार टक्कर मार दी है। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। घोड़ानेगी मोड़ पर नेशनल हाइवे पर इन दिनों एनएचएआई द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्पीड ब्रेकर निर्माण किया गया है, जिससे वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं।।

Share This Article