मनोरंजन महतो के परिजनों को जल्द मिलेगी सरकारी सहायता, विधायक सविता महतो ने अधिकारियों को दिया निर्देश

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

त्रयोदशाह कर्म में शामिल होकर दिवंगत को दी श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया तेज करने को कहा

कुकड़ू, 05 नवंबर : तिरुलडीह थाना क्षेत्र के छोटा लापांग निवासी स्वर्गीय मनोरंजन महतो के निधन पर विधायक सविता महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गुरुवार को विधायक उनके त्रयोदशाह कर्म में शामिल हुईं और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मनोरंजन महतो का असमय निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

विधायक ने मौके पर मौजूद कुकड़ू के अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी और तिरुलडीह थाना प्रभारी विपुल ओझा को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मामले में न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं, ताकि सरकार की ओर से मिलने वाली निर्धारित सहायता राशि पीड़ित परिवार को शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके।

उन्होंने अधिकारियों से इस दिशा में तत्परता बरतने को कहा, जिससे शोक संतप्त परिवार को आर्थिक राहत मिल सके। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

बता दें कि पिछले दिनों तिरुलडीह थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में वार्ड पार्षद मनोरंजन महतो की मौत हो गई थी। वे बाइक सवार होकर घर जा रहे थे, उस समय ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। तिरुलडीह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को पकड़कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य राजीव (काबलू) महतो, इंद्रजीत महतो, प्रखंड सचिव युधिष्ठिर माझी, सूर्यकांत महतो, शिक्षक गुणाधर महतो, अमर महतो, संजीव सरदार, सालबो सिंह सरदार, प्रकाश महतो, जगन्नाथ महतो, अजय सिंह मानकी, धीरज महतो, गोपाल गोप समेत कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article