
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया निरीक्षण, पूजा स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता पर विशेष जोर
सरायकेला, 05 नवंबर : आगामी काली पूजा को लेकर सरायकेला नगर पंचायत की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के निर्देश पर श्मशान काली मंदिर परिसर में युद्धस्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को अध्यक्ष ने स्वयं मंदिर परिसर पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सफाई अभियान में मंदिर के प्रदीप साहू, सत्यम पटनायक समेत अन्य भक्तगण भी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सभी पर्व-त्योहार स्वच्छ, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, इसके लिए नगर पंचायत पूरी गंभीरता से काम कर रही है। नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और स्वच्छताग्राही मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। शहर के प्रमुख पूजा स्थलों, घाटों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मौके पर टैक्स कलेक्टर प्रहलाद साहू, सुपरवाइजर बब्बन सिंह, समीर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



