12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका: HCL ‘टेक बी’ प्रोग्राम से जुड़कर बनाएं IT सेक्टर में करियर

19-21 अगस्त को होगा सेलेक्शन कैम्प
जमशेदपुर, 12 अगस्त : झारखंड के 12वीं पास छात्रों और युवाओं के लिए IT सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा अवसर आया है। झारखंड सरकार और HCL Tech के बीच हुए समझौते (MOU) के तहत प्लेसमेंट-लिंक्ड ‘टेक बी’ प्रोग्राम में शामिल होकर युवा न केवल प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले सकेंगे, बल्कि ट्रेनिंग के बाद नौकरी का भी अवसर पाएंगे।
जून 2025 में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और HCL Tech की सहयोगी इकाई HCL TCS के बीच हुए समझौते के तहत 12 महीने का ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए — JAC बोर्ड: 12वीं में न्यूनतम 60% अंक, CBSE/ICSE बोर्ड: न्यूनतम 70% अंक, IT रोल के लिए गणित/बिजनेस मैथ्स में 60 अंक आवश्यक है। वहीं, Non-Maths विद्यार्थी Associate (DPO) रोल के लिए पात्र होंगे।
पहले 6 महीने की आवासीय ट्रेनिंग लखनऊ, नोएडा, मदुरई या विजयवाड़ा में होगी। इसके बाद 6 महीने का प्रशिक्षण देश के विभिन्न ट्रेनिंग सेंटर्स में मिलेगा। आवासीय ट्रेनिंग के बाद 10,000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी और ट्रेनिंग पूरी होने पर कंपनी में नौकरी दी जाएगी। साथ ही, उच्च शिक्षा के लिए भी कंपनी द्वारा अवसर उपलब्ध होंगे।
सेलेक्शन कैम्प का शेड्यूल
19 अगस्त 2025 — घाटशिला महाविद्यालय (घाटशिला, मुसाबनी, चाकुलिया, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, गुड़ाबांदा, डुमरिया)
20 अगस्त 2025 — बी.पी.एम. +2 उच्च विद्यालय, बर्मामाइंस, जमशेदपुर (जमशेदपुर)
21 अगस्त 2025 — सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स), साक्ची, जमशेदपुर (पोटका, पटमदा, बोड़ाम) इच्छुक उम्मीदवारों को सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक पंजीकरण कराना होगा।
उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज – आधार कार्ड, 10वीं व 12वीं का अंक प्रमाणपत्र (सॉफ्ट/फोटोकॉपी), वैध ईमेल आईडी वाला फोन की आवश्यकता होगी। यह पूरी तरह से निशुल्क है।
ऑनलाइन पंजीकरण लिंक: https://registrations.hcltechbee.com/
अधिक जानकारी के लिए संपर्क : अभिषेक गर्ग (7992345302), अभिषेक कुमार (9905252292), मनाबिंदु साहा (9733870779), राजा कुणाल (9123117130)
यह मौका खासकर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई के साथ-साथ IT सेक्टर में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। योग्य उम्मीदवार समय पर कैम्प में पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।


