नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दी गई शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दी गई शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

चांडिल, 04 अगस्त : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा के सदस्य तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में शोक की लहर है। चांडिल क्षेत्र में उनका और उनकी बहन का ससुराल होने के नाते स्थानीय लोगों का उनसे और उनका पूरे क्षेत्र से विशेष लगाव था। उनकी याद में सोमवार को चांडिल के रूचाप स्थित नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर ने उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से कहा गया कि झारखंड प्रांत के साधारण परिवार में जन्म लेने वाले राज्य के महान आंदोलनकारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य, पूर्व लोकसभा सदस्य, केंद्र सरकार के पूर्व कोयला मंत्री, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सदस्य एवं आदिवासी युवाओं का प्रेरणा स्त्रोत रहे शिबू सोरेन का स्वर्गवास होने से समस्त झारखंड वासियों के साथ-साथ विद्यालय परिवार भी शोकाकुल है। उनकी याद में मंगलवार 5 अगस्त को विद्यालय में पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है।

Share This Article