झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक शिबू सोरेन को जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक शिबू सोरेन को जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि

खूंटी, 04 अगस्त : खूंटी जिला समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को शोकसभा का आयोजन कर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर उपायुक्त आर. रॉनिटा, उप विकास आयुक्त आलोक कुमार समेत समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा गया कि झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जीवन आदिवासी समाज के उत्थान और न्याय के संघर्ष को समर्पित रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने शिबू सोरेन के योगदानों को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य की पहचान, आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणा एवं हमेशा स्मरणीय रहेगा। जिला प्रशासन खूंटी की ओर से उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Share This Article