दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक हुई
चांडिल, 16 सितंबर : आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को चांडिल अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी विकास राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।




