अफीम की अवैध खेती रोकने हेतु सरायकेला-खरसावाँ पुलिस का प्री कल्टीवेशन ड्राइव, ग्रामीणों को किया जागरूक

Manbhum Updates
2 Min Read

अफीम की अवैध खेती रोकने हेतु सरायकेला-खरसावाँ पुलिस का प्री कल्टीवेशन ड्राइव, ग्रामीणों को किया जागरूक

सरायकेला, 16 सितंबर : सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिले में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के उद्देश्य से प्री कल्टीवेशन ड्राइव शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को जागरूक कर रही है और उन्हें वैकल्पिक कृषि की ओर प्रेरित कर रही है।

मंगलवार को जिले के कई स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। खरसावां थाना क्षेत्र में +2 हाई स्कूल, खरसावां के छात्र-छात्राओं और लखनडीह गांव के लोगों को संबोधित किया गया। वहीं ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक, कुचाई थाना क्षेत्र के अरूवा गांव और दलभंगा ओपी क्षेत्र के गोमियाडीह गांव में भी पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच अफीम की खेती एवं विक्रय निषेध संबंधी जानकारी दी।

इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों ने उपस्थित लोगों को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव और इसके खिलाफ कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। साथ ही ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जिले में अफीम की अवैध खेती की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके और किसानों को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें।

Share This Article