रांची में तीसरा नेत्र के प्रभावी उपयोग के लिए आदेश निर्गत

Manbhum Updates
1 Min Read

रांची, 11 अप्रैल : महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, रांची के द्वारा रांची शहरी क्षेत्र के सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए लगाए गए तीसरे नेत्रों को और भी बेहतर रूप से स्थापित करने का निर्देश जारी किया है। इसके लिए उन्होंने रांची शहरी क्षेत्र में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों की गुणवता की समीक्षा, Resolution बढ़ाने एवं नये स्थानों में कैमरा स्थापित करने हेतु स्थल चयन करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन संबंधी आदेश निर्गत किया गया है।

उक्त समिति के अध्यक्ष मनोज कौशिक, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड, रांची होंगे। इन्द्रजीत महथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखंड जगुआर, रांची एवं राकेश रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को समिति का सदस्य बनाया गया है।

उक्त समिति सभी सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा के उपरांत विस्तृत प्रतिवेदन शीघ्र समर्पित करेगी, जिससे सभी सीसीटीवी कैमरों का प्रभावी एवं सक्रिय उपयोग के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Share This Article