अवैध महुआ शराब अड्डे पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : 50 लीटर महुआ शराब जब्त

350 किलोग्राम जावा महुआ को किया विनष्ट.
सरायकेला,8 नवंबर : उपायुक्त के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक, उत्पाद सरायकेला के पर्यवेक्षण में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को सरायकेला थाना अंतर्गत सिनी ओपी के अधीन ग्राम पदमपुर एवं धनोबांध महादेवीपुर में अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त किया गया तथा 350 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया।

अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त आरोपी गोपी उराँव तथा बाबू लाल मंडल के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।



