नीमडीह के लाकड़ी विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नीमडीह के लाकड़ी विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

नीमडीह, 23 फरवरी : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लाकड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला तथा अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, चांडिल के संयुक्त तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की जानकारी दी।

 

उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम एवं डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से बताते हुए इनके दुष्परिणामों को सरल एवं सहज भाषा में समझाया।

उन्होंने ‘प्रोजेक्ट शिशु’ के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

 

साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या शोषण की स्थिति में बच्चे इस निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच कानूनी पुस्तिकाओं एवं जागरूकता पर्चियों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पीएलवी साधन महतो, घासीराम महतो, सुनील तुन्तुवाई, समीर कर्मकार एवं पायल मुदी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Share This Article