भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का आगाज़ कल, राँची में उत्साह चरम पर—कप्तान केएल राहुल ने धौनी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का आगाज़ कल, राँची में उत्साह चरम पर—कप्तान केएल राहुल ने धौनी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

राँची, 29 नवंबर : झारखंड की राजधानी कल क्रिकेट रोमांच से सराबोर रहने वाली है। भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का पहला मुकाबला राँची के मैदान में खेला जाना है, जिसे लेकर दर्शकों से लेकर खिलाड़ियों तक में खास उत्साह देखा जा रहा है।

मैच से पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा कि राँची में खेलना हमेशा एक विशेष अनुभव होता है। उन्होंने स्वीकार किया कि हाल के कुछ मैचों में टीम स्पिन गेंदबाज़ी के खिलाफ संघर्ष करती रही है, और इस क्षेत्र में बल्लेबाजों को तकनीक व रणनीति दोनों स्तर पर और मजबूती लानी होगी।

राहुल ने बताया कि टीम ने पिच और मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप अपनी योजनाएँ तैयार कर ली हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती ओवर कठिन रह सकते हैं, लेकिन मिडिल ओवरों में रन बनाने के बेहतर मौके मिलेंगे। गेंदबाज़ी विभाग को लेकर उन्होंने कहा कि सभी गेंदबाज़ अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट और पूरी तरह तैयार हैं। टीम का फोकस हर रन और हर मौके को महत्वपूर्ण मानकर मैदान में उतरने पर है।

कप्तान ने यह भी उम्मीद जताई कि यदि महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम में पहुंचते हैं, तो खिलाड़ियों का मनोबल और भी बढ़ जाएगा।

राँची के दर्शकों की भारी भीड़ और स्थानीय प्रशंसकों का जोश यह संकेत दे रहा है कि सीरीज का आगाज़ यादगार होने वाला है।

Share This Article