पोटका में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त, वाहन मालिक व चालक पर प्राथमिकी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जमशेदपुर, 16 सितंबर : पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया है।

जांच के दौरान वाहन चालक बालू के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद खनन विभाग की टीम ने हाइवा और उस पर लदे बालू को जब्त कर लिया।मामले में वाहन मालिक और चालक के खिलाफ कोवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और खनिजों के भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत जिला खनन कार्यालय की टीम ने कोवाली थाना क्षेत्र में जांच की।

जांच के दौरान हाइवा को रोककर उसके कागजात की जांच की गई।प्रारंभिक जांच में बालू ओडिशा से लाए जाने की बात सामने आई है।विभाग ने संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रशासन ने कहा है कि अवैध खनन, बालू के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article