चांडिल, 23 अप्रैल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा स्थित एक अलकतरा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लपटें आसमान तक पहुंच गईं और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय फैक्ट्री के मजदूर भोजन के लिए बाहर गए हुए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।