अपराध की योजना बनाते चार अपराधकर्मी गिरफ्तार, दो देशी कट्टा व चार जिंदा गोली बरामद

संवाददाता खूंटी, 07 अगस्त : खूंटी जिले की पुलिस ने अपराध की योजना बनाते चार अपराधकर्मियों को हथियार के गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सायको थाना क्षेत्र के गुटूहातु निवासी 23 वर्षीय चंदा हस्सा, जानुमपीड़ी निवासी 26 वर्षीय राम सहाय मुंडा उफ ताता, अडकी थाना क्षेत्र के उलीहातु बरगी निवासी 20 वर्षीय अमरजीत पूर्ति उफ चोड़या और मारंगहदा थाना क्षेत्र के जोजोहातु टोना हेस्साडीह निवासी 30 वर्षीय पांडू मुंडा शामिल है। गिरफ्तार सभी शातिर अपराधकर्मी है और सभी के खिलाफ पूर्व में विभिन्न थाना में मामला दर्ज है। पूर्व में सभी अपराधी हत्या के अलग-अलग कांड में जेल जा चुके हैं।
दो देशी कट्टा व चार जिंदा गोली बरामद
इस संबंध में जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि सायको थाना अंतर्गत जियुरी तजना नदी ब्रिज के पास जंगल झाड़ में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार गोली के साथ जमा होकर गंभीर अपराध करने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर कार्रवाई करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जीयुरी तजना नदी ब्रिज के पास जंगल से चार अपराधकर्मी को दो देशी कट्टा, चार जिंदा गोली, दो मोबाईल फोन, एक ड्रेगन स्प्रींग चाकू के साथ गिरफ्तार गया।
ग्राम प्रधान की हत्या में थे शामिल
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी में चंदा हस्सा एवं अमरजीत पूर्ति मारंगहदा थाना क्षेत्र के कांड़ेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा के हत्या में भी शामिल थे। इस संदर्भ में सायको थाना कांड दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मियों का पुराना अापराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार चंदा हस्सा के खिलाफ मुरहू और मारंगहदा थाना में, राम सहाय मुंडा उर्फ ताता के खिलाफ सायको थाना में, अमरजीत पूर्ति उर्फ चोड़या के खिलाफ मुरहू और मारंगहदा थाना में और पांडू मुंडा के खिलाफ अड़की थाना में दो मामले दर्ज हैं।



