ट्रिप टेलर से टकराकर बाइक सवार की मौत

ईचागढ़, 09 अगस्त : टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारूदा के समीप शनिवार को अगले सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के पडासी के निकट कृष्णापुर निवासी समीर महतो के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार समीर एक अन्य युवक के साथ पूर्णिमा के दिन भोर को मंदिर गया था। मंदिर से वापसी के क्रम में सड़क पार कर रहे एक ट्रिप ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में समीर महतो की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि बाइक का स्वर एक अन्य विभाग गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही इचागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजा।मिली जानकारी के अनुसार समीर ने नई बाइक खरीदी थी।


