सांस्कृतिक समारोह अनुदान योजना के तहत ईचागढ़ के चोगा में दो दिवसीय छऊ झूमर उत्साव 27 से

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सांस्कृतिक समारोह अनुदान योजना के तहत ईचागढ़ के चोगा में दो दिवसीय छऊ झूमर उत्साव 27 से

चांडिल, 25 मई : भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सांस्कृतिक समारोह अनुदान योजना के अंतर्गत सरायकेला-खरसावां जिले के चोगा, आदरडीह में छऊ झूमर उत्साव का आयोजन किया जा रहा है। सरायकेला-खरसावां जिले के मानभूम सांस्कृतिक समिति आदरडीह, ईचागढ़ द्वारा 27 और 28 मई को आयोजित दो दिवसीय छऊ झूमर उत्सव में झारखंड और पश्चिम बंगाल के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम के पहले दिन पश्चिम बंगाल के कोटशिला के कुड़ची फुल करम अखाड़ा हांसलता के सायमनी महतो पांता झूमर प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद उदाटांड, कुकडू के झारखंड विकास परिषद द्वारा छऊ नृत्य, पुरुलिया डांगडुंग के डॉ पुलकेश्वर महतो द्वारा कुड़माली झूमर और पूर्वी सिंहभूम के बड़ाम, सुकला के हरप्रिया महतो छऊ नृत्य प्रस्तूत करेंगी।
कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार 28 मई को महतो महतो, साल पियाल करम अखाड़ा पांड्रा, कोटशिला, पुरुलिया द्वारा कुड़माली झूमर, उस्ताद सुचांद महतो चोगा, ईचागढ़ द्वारा छऊ नृत्य, गूंजे झारखंड कला केंद्र, रांची द्वारा नागपुरी झूमर और भवतरण महतो एवं विकास चंद्र महतो विस्टाटांड, ईचागढ़ द्वारा दरवारी झूमर की प्रस्तुति दी जाएगी।

Share This Article