संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

चांडिल, 07 अगस्त : नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल में गुरूवार को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रारंभ करने के पहले सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित किया गया। इस संकुल स्तरीय प्रश्नमंच में चांडिल, खूंटी, बांदू औश्र कुकडु से भैया-बहनो के साथ-साथ प्राचार्य और उप प्राचार्य शामिज हुए। शिशु और बाल वर्ग में कुल पांच विषयों पर प्रश्नमंच कराया गया। कई विषयों में सिर्फ चांडिल के ही विद्यार्थी शामिल हुए। अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के शामिल नहीं होने के कारण बाल वर्ग के वैदिक गणित और किशोर वर्ग के अंग्रेजी व विज्ञान विषय में चांडिल के ही विद्यार्थी प्रथम घोषित किए गए।
शिशु वर्ग में ये रहे विजेता
विज्ञान विषय में प्रथम स्थान चांडिल, द्वितीय स्थान कुकड़ू, तृतीय स्थान बांदु, अंग्रेजी विषय में प्रथम स्थान चांडिल, द्वितीय स्थान खूंटी, तृतीय स्थान बांदु, संगणक में प्रथम स्थान चांडिल, द्वितीय स्थान कुकड़ू, संस्कृत विषय में प्रथम स्थान चांडिल, द्वितीय स्थान बांदु एवं तृतीय स्थान खूंटी, वैदिक गणित में प्रथम चांडिल एवं द्वितीय स्थान खूंटी को मिला। वहीं बाल वर्ग के विज्ञान विषय में प्रथम चांडिल, द्वितीय खूंटी एवं तृतीय स्थान बांदु, अंग्रेज विषय में प्रथम चांडिल, द्वितीय खूंटी एवं तृतीय बांदु, संस्कृत में प्रथम चांडिल एवं द्वितीय बांदु, वैदिक गणित में प्रथम स्थान चांडिल। किशोर वर्ग के अंग्रेजी विषय में प्रथम स्थान चांडिल और विज्ञान में प्रथम स्थान चांडिल को मिला।
प्रश्न मंच में उपस्थित प्राचार्य और उप प्रचार्यों में प्राचार्य विनोद पाठक, प्रभारी प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी, प्रधानाचार्य ईश्वर प्रामाणिक, प्रभारी प्रधानाचार्य संजय साव, पुजा बनर्जी, कमल भट्टाचार्य, शेखर महतो, नियती महतो, रतन पोद्दार, विजय रजक, सुमन दा, दीप्तेश दत्ता, बुद्धेश्वर राय, देवकुमार सोनार और विद्यालय के आचार्य व दीदीजी उपस्थित रहे। इस प्रश्न मंच प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य, दीदी एवं भैया-बहनों का सहयोग सराहनीय रहा।



