श्री शनि देव भक्त मंडली (ट्रस्ट) के रक्तदान शिविर में 368 यूनिट रक्त संग्रह

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

श्री शनि देव भक्त मंडली (ट्रस्ट) के रक्तदान शिविर में 368 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर, 23 नवंबर : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) का 72वां और 2025 के 22वां रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर जमशेदपुर में आयोजित किया गया। स्वर्गीय कैलाश पसरीजा की स्मृति में वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन, झारखंड और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग आयोजित शिविर में कुल 368 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

शिविर का संचालन मंडली संरक्षक के संरक्षण में और मंडली कार्यकारिणी सुदीप महतो के नेतृत्व में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक किया गया। शिविर में महिलाओ ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर मंडली संरक्षक के साथ मंडली सचिव उज्ज्वल घोष, मंडली उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा, अमित कुमार, मंटू सिंह मोदक, विष्णु विश्वकर्मा, अजय मंडल, अतुल मुखर्जी, बिपिन कुमार, अमन कुमार, आशीष डे, विश्वजीत नंदी, मोनोजित महतो, तपन कुमार पात्र, देव प्रकाश गोराई समेत बड़ी संख्या में मंडली सदस्य और रक्तदाता उपस्थित है।

Share This Article