जिले के इन पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता शिविर कल

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जिले के इन पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता शिविर कल

सरायकेला, 07 अगस्त : वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार 08 अगस्त को सरायकेला-खरसावां जिले की विभिन्न पंचायतों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय समावेशन सह जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा त्वरित पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, सभी बैंक खातों के पुनः केवाईसी एवं नामांकन से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। शिविरों में उपस्थित लाभार्थियों को वित्तीय साक्षरता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं डिजिटल लेन-देन में सतर्कता तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के विषय में जागरूक किया जाएगा।

इन पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन

जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर, कालिकापुर, चमरू व डूडरा, चांडिल प्रखंड के चावलीबासा, मातकामडीह, रासुनिया व खूंटी पंचायत में, राजनगर प्रखंड के गोबिंदपुर, तुमुंग, कटंगा व गैंगरुली पंचायत में, ईचागढ़ के मैसाडा, खरसावां के शिमला, कुचाई के छोटा सेगोई, कुकड़ू के तिरुलडीह, नीमडीह के गुंडा, सरायकेला प्रखंड के कमलपुर व ईटाकुदर पंचायत में शिविर का आयोजन होगा। इसको लेकर जिला अग्रणी प्रबंधक ने सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा वित्तीय समावेशन को सफल बनाते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

Share This Article