संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन आज से

संवाददाता खूंटी, 07 अगस्त : आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन जिला प्रशासन खूंटी द्वारा किया जा रहा है। संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका) के सभागार में किया गया है। समारोह का आयोजन आज 11 बजे से होगा।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिनों तक चलने वाले आकांक्षा हाट का आयोजन भी गुरुवार से प्रारंभ होगा। कचहरी मैदान, खूंटी में आकाशी हाट का आयोजन 7, 8 और 9 अगस्त को होगा। जिसका शुभारंभ आज अपराह्न एक बजे किया जाएगा।



