जमशेदपुर : बिष्टुपुर के रीगल गोलचक्कर में रिश्वत लेते पुलिसकर्मियों के वायरल वीडियो पर एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई – तीन यातायात पुलिसकर्मी निलंबित
जमशेदपुर, 24 जुलाई : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रीगल गोलचक्कर के पास कुछ यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में एसएसपी ने त्वरित बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक से कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एहतेशाम वकारिब ने संबंधित तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआई ललन सिंह, आरक्षी पंकज कुमार तथा आरक्षी प्रकाश साव शामिल हैं।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामलों में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।