चांडिल : रामगढ़ में होगा 83 हजार रुपए का फुटबॉल धमाका, 12 अक्टूबर को नॉकआउट प्रतियोगिता

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल : रामगढ़ में होगा 83 हजार रुपए का फुटबॉल धमाका, 12 अक्टूबर को नॉकआउट प्रतियोगिता

चांडिल, 04 सितंबर : चांडिल प्रखंड के रामगढ़ गांव में इस साल भी फुटबॉल प्रेमियों के लिए रोमांचक अवसर आने वाला है। आदिवासी जनकल्याण समिति रामगढ़ सह ग्राम सभा के तत्वावधान में 83 हजार रुपए का फुटबॉल धमाका 2025 का आयोजन आगामी 12 अक्टूबर को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता एक दिवसीय नॉकआउट मैच के रूप में खेली जाएगी।

ग्राम सभा में आयोजित बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि इस बार कुल 16 टीमें ही इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर पाएंगी। विजेता टीम को 30 हजार रुपए, उपविजेता को 23 हजार रुपए, जबकि तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 15-15 हजार रुपए पुरस्कारस्वरूप प्रदान किए जाएंगे। इस प्रकार कुल 83 हजार रुपये नकद पुरस्कार दी जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी स्थानीय खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह चरम पर है। फुटबॉल धमाका अब इलाके का बहुप्रतीक्षित खेल आयोजन बन चुका है। इसमें बड़ी संख्या में दर्शकों और खेल प्रेमियों के जुटने की संभावना है।

Share This Article