रेलवे ने चांडिल स्टेशन पर चलाया सघन टिकट जांच अभियान

Manbhum Updates
2 Min Read
यात्रियों कि टिकट जांच करते हुए

चांडिल, 10 अप्रैल : बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा रेल राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल द्वारा चांडिल स्टेशन पर शुक्रवार को सघन टिकट जांच अभियान निरंतर चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित टिकट धारकों, प्लेटफॉर्म टिकट के बिना प्रवेश करने वाले तथा अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही, ऐसे यात्रियों से उपयुक्त किराया एवं जुर्माना भी वसूल किया गया।

 

प्रकृति का अद्भुत चमत्कार या दैवीय शक्ति? जानिए इस घाटी का राज! देखिए Manbhum Updates पर Exclusive

मंडल प्रशासन द्वारा यात्रियों से यह अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान सदैव वैध टिकट/उचित प्राधिकार के साथ ही यात्रा करें तथा रेलवे के नियमों एवं निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। इससे न केवल यात्रियों को अनावश्यक असुविधा एवं दंड से बचाव होगा, बल्कि रेलवे की सेवाओं को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में भी सहयोग प्राप्त होगा। आद्रा मंडल द्वारा ऐसे सघन टिकट जांच अभियानों विभिन्न स्टेशनों पर निरंतर जारी है, ताकि रेल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं विश्वसनीय सेवाएं प्रदान की जा सकें।

Share This Article