सिंहभूम कॉलेज चांडिल में एमए सत्र 2023–25 के विद्यार्थियों का दी गई विदाई

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

सिंहभूम कॉलेज चांडिल में एमए सत्र 2023–25 के विद्यार्थियों का दी गई विदाई

चांडिल, 08 जनवरी : सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्नातकोत्तर (एमए) सत्र 2023–25 के विद्यार्थियों के सम्मान में गुरुवार को भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर को यादगार बनाना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना रहा। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अर्जित ज्ञान और अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सहायक सिद्ध होंगे।

विद्यार्थियों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत और संवाद ने माहौल को भावुक एवं यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में एमए सत्र 2023–25 के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जहां सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू सहित थे. के. सिंह, आर.आर. राकेश, अंबिका रजक, रिया शालिनी, एस. मैती, एन.सी. महतो, पी. गोराई समेत अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

Share This Article