चांडिल, 02 अप्रैल : कानून को हाथ में लेते हुए कथित चोरी के आरोप में रांची के कोकर में आदिवासी समाज के मां – बेटी को जूते का माला पहनाने तथा चेहरे पर कालिख पोतने पर आदिवासी संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। आदिवासी समाज की माँ तथा बेटी को अपमानित करने के आरोपी के ऊपर कानूनी कार्रवाई की मांग लेकर आदिवासी भुमिज मुण्डा युवा संगठन चाण्डिल अनुमंडल ईकाई द्वारा आज मुख्यमंत्री के नाम चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया।
बता दें कि विगत दिनों रांची के कोकर में गरीब आदिवासी समाज की लड़कियों को चोरी के आरोप में कानून को हाथ में लेते हुए कलिख पोत कर और जूते का माला पहना कर पूरे मोहल्ला में घुमाया गया। वह आदिवासी समाज की लड़कियां फ्लैट में झाड़ू-बर्तन का काम करती थी, जिन्हें गृहस्वामी द्वारा चोरी के आरोप में इस तरह से अपमानित किया गया था।
आदिवासी संगठन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि महिला ने चोरी की थी तो उनको सजा देने के लिए कानून और प्रशासन है।
ना कि कोई कानून को हाथ में लेते हुए खुद ही सजा सुना दे और सरेआम अपमानित करें। उन्होंने कहा कि हमारी संगठन मांग करती है कि जिन लोगों ने आदिवासी महिला और उनके बेटी को पूरे मोहल्ला में अपमानित करते हुए घुमाएं हैं, उनके ऊपर करवाई सुनिश्चित हो, साथ ही जो लोग इसका विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाय कि राज्य में पुनः इस प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना घटे, अन्यथा आदिवासी समाज भी कानून को हाथ में लेने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन देने वालों में संगठन अध्यक्ष रविंद्र सरदार, जयनाथ सिंह भुमिज, सुसेन सिंह सरदार, राहुल सिंह सरदार, चैतन आदि उपस्थित थे।