खूंटी में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर खेल का आगाज

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

खूंटी में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर खेल का आगाज

खूंटी, 12 नवंबर : झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आज बिरसा मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, खूंटी में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक राम सूर्या मुंडा एवं उपायुक्त आर. रॉनिटा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आईटीआई आलोक शिकारी कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरुपा पाल चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील तथा खेल-सह-पर्यटन पदाधिकारी राजेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय और नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय की बैंड टीमों ने आकर्षक प्रदर्शन किया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता (12 से 14 नवंबर) में कुल 12 टीमें — 6 बालिका एवं 6 बालक वर्ग — भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच बालिका वर्ग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस टीम A और एस.एस. प्लस टू डे बोर्डिंग सेंटर, खूंटी के बीच खेला गया।

उपायुक्त आर. रॉनिटा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खूंटी खेल के क्षेत्र में राज्य का गौरव रहा है और प्रशासन खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article