बेटी की शादी पर अधिवक्ता को चांडिल बार एसोसिएशन की ओर से मिलेगा 30 हजार रुपए की सहायता

चांडिल, 12 नवंबर : चांडिल बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता कन्यादान योजना 2025 प्रारंभ किया है। इस योजना के तहत अधिवक्ता की बेटी की शादी होने पर उन्हें चांडिल बार एसोसिएशन की ओर से 30 हजार रुपए दी जाएगी। इसका निर्णय बुधवार को अनुमंडल बार भवन में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता चांडिल बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता महेंद्र कुमार महतो ने की। बैठक में इसके अलावा अधिवक्ता का झारखंड स्टेट बार काउंसिल रांची में प्लेस आफ प्रैक्टिस चांडिल दर्ज करने और अधिवक्ताओं को नियमित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में बार के अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू, अजय कुमार गोप, मृत्युंजय महतो, अनिल प्रसाद साहू, अशोक कुमार झा, एसकेएस पातर, विमल चंद्र मंडल, असित चक्रवर्ती, कमलेश कुमार सिंह, मनोरथ मांझी, सुभाष चंद्र महतो, विदु भूषण महतो, असीम कुमार, करमू स्वांसी, जयदेव महतो, शिवेश्वर महतो, गुरुचरण महतो, कमलकांत महतो, विश्वनाथ कालिंदी समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे। सभी ने इस प्रकार के योजना प्रारंभ किए जाने पर बार एसोसिएशन के सचिव महेंद्र कुमार महतो की सराहना किया और योजना को सुचारू रूप से चलाने पर सहमति जताई।



