मां की स्मृति में सेवा का संकल्प, भाजपा नेता मधुसूदन गोराई ने महिलाओं के बीच किया वस्त्र वितरण

चांडिल, 13 जनवरी : भाजपा नेता मधुसूदन गोराई ने अपनी दिवंगत माता स्वर्गीय मीरा गोराई की दसवीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में सेवा कार्य करते हुए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। मकर संक्रांति के अवसर पर यह कार्यक्रम उनके आवास, चांडिल प्रखंड के तामोलिया गांव में आयोजित हुआ, जहां क्षेत्र के बुजुर्गों, माताओं एवं बहनों के बीच नए वस्त्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर मधुसूदन गोराई ने कहा कि “मेरी मां स्वर्गीय मीरा गोराई की दसवीं पुण्यतिथि पर परमपिता परमेश्वर की अनुकंपा से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 550 बुजुर्गों, माताओं और बहनों को नया वस्त्र दान करने का अवसर प्राप्त हुआ। जरूरतमंदों की सेवा ही मां को सच्ची श्रद्धांजलि है।”
कार्यक्रम के तहत तामोलिया एवं आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को साड़ी प्रदान किया गया। महिलाओं ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आयोजक के प्रति आभार व्यक्त किया।
वस्त्र वितरण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
मौके पर उनकी पत्नी, उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित थे। इसके पूर्व स्वर्गीय मीरा गोराई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।



