डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद का ग्राम सभा के माध्यम से हुआ निपटारा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद का ग्राम सभा के माध्यम से हुआ निपटारा

चाईबासा, 19 फरवरी : पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत ईचचिंग गांव के चबूतरा में गुरुवार को सुबह 8 बजे से पांच घंटे चली ग्राम सभा की बैठक में हाल ही में उत्पन्न सामाजिक विवाद का निष्पादन किया गया।

जानकारी के अनुसार, मागे पोरोब के उपरांत 16 फरवरी की शाम गांव के कुछ युवाओं द्वारा डीजे साउंड सिस्टम लाए जाने पर अभिभावकों ने आपत्ति जताई थी। युवाओं को समझाने के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि कुछ युवकों ने गांव के बड़े-बुजुर्गों को जान से मारने की धमकी तक दे दी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी।

 

विवाद के समाधान के लिए सांगाजाटा मुण्डा नारायण बानरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जबकि संचालन सामाजिक कार्यकर्ता साधु हो ने किया। बैठक में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। लंबे विमर्श और समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के हस्तक्षेप के बाद अंततः आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया।

 

ग्राम सभा में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और गांव की सामाजिक एकता एवं सौहार्द बना रहे।

Share This Article