कपाली नगर में कांग्रेस का विस्तार, शानूर रहमान बने अध्यक्ष — भाजपा छोड़कर गुलाम गोस की घर वापसी

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कपाली नगर में कांग्रेस का विस्तार, शानूर रहमान बने अध्यक्ष — भाजपा छोड़कर गुलाम गोस की घर वापसी

चांडिल, 30 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ईचागढ़ विधानसभा अंतर्गत कपाली नगर समिति और सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक चांडिल के डैम रोड़ स्थित स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान कपाली नगर कमिटी के सदस्यों को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया और विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

इस कार्यक्रम में शानूर रहमान (SP) को कपाली नगर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया, जबकि मो. असलम और फैज़ जसीम को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर महासचिव पद पर मो. इनामूल, मो. नसीम, मो. ऐनुल अंसारी, शेख असरफ, महताब आलम, अरशद ख़ान और राजू महतो को नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम की एक और विशेष बात रही गुलाम गोस उर्फ़ राजू की “घर वापसी”। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने कांग्रेस का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और कपाली नगर प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक रामशरया प्रसाद, सह पर्यवेक्षक लाल बहादुर सिंह, सत्यम सिंह, कपाली पर्यवेक्षक तस्लीमा मलिक, अवधेश सिंह सहित अन्य कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर पार्टी को सक्रिय करने और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर रणनीतियाँ भी बनाई गईं।

Share This Article