नीमडीह में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए जांच शिविर, 26 बच्चों को मिला उपकरण – 17 चिन्हित

नीमडीह, 10 जुलाई: समग्र शिक्षा अभियान के तहत नीमडीह प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र भवन परिसर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक दिवसीय उपकरण वितरण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पिछले वर्ष चिन्हित किए गए 26 बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, वहीं आगामी चरण के लिए 17 नए बच्चों को चिन्हित किया गया।
शिविर का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रवि शंकर महतो ने किया। उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 65 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने जांच हेतु निबंधन कराया है। इनमें से जिन बच्चों को आवश्यकता है, उन्हें चिन्हित कर आगामी केम्प में उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर रामरतन महतो, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, बच्चों के अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर में सहयोग देने के लिए ALIMCO, PNDO, और PND फैब्रिकेशन एजेंसी दिल्ली के कर्मी – आनंद कुमार, रवि कुमार, भानु प्रताप एवं उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
शिविर के अंत में विशेषज्ञों द्वारा कुल 16 बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया गया, जिन्हें आगामी शिविर में सहायक उपकरण दिए जाएंगे। इस पहल से बच्चों में आत्मविश्वास और उत्साह देखा गया।
इस तरह के शिविरों से बच्चों को न सिर्फ भौतिक सहयोग मिलता है, बल्कि शिक्षा की मुख्यधारा से भी जोड़ा जाता है, जो एक समावेशी समाज की दिशा में अहम कदम है।



