हिमांशु सिंह हत्याकांड के आरोपी राहुल दुबे ने फिल्मी स्टाइल में बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

हिमांशु सिंह हत्याकांड के आरोपी राहुल दुबे ने फिल्मी स्टाइल में बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर

जमशेदपुर, 10 जुलाई : बिष्टुपुर के डीडी बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह हत्याकांड के और एक आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। राहुल दुबे ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में बिष्टुपुर थाना पहुंचा और खुद को सरेंडर किया। बिष्टुपुर थाना के बाहर अचानक आरोपी राहुल दुबे पहुंचा और पुलिस वालों के सामने आप के दोनों हाथ ऊपर उठाकर सरेंडर मुद्रा में चलकर थाना परिसर तक पहुंचा। इसके बाद बिष्टुपुर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की।

बता दें कि 27 जून की रात बिष्टुपुर के डीडी बार में हुई कथित हिंसक झडक के बाद बार के बाहर चाकूबाजी हुई थी, जहां आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्यूष आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान हिमांशु सिंह की मौत हो गई, जबकि प्रत्युष का अब भी इलाज चल रहा है। इस हत्याकांड के मामले में डीडी बार मालिक नीरज सिंह सहित अन्य आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी हैं, जबकि मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

Share This Article