टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित हुए कलाकार सौरभ प्रामाणिक

चांडिल ,7 सितंबर : चांडिल प्रखंड के गांव चैनपुर निवासी कलाकार और कला शिक्षक सौरभ प्रामाणिक को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडियन प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन द्वारा टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह साकची के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया, जहां देशभर के 221 शिक्षकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया। इस सम्मान से न केवल सौरभ प्रामाणिक, बल्कि पूरे चांडिल क्षेत्र का मान बढ़ा है। सौरभ प्रामाणिक अपने गांव चैनपुर में ‘वी कलाकार’ नामक आर्ट्स क्लास चलाते हैं, जिसके माध्यम से वे ग्रामीण क्षेत्र के कई विद्यार्थियों को कला की शिक्षा दे रहे हैं। उनका यह प्रयास कला को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सौरभ प्रामाणिक का यह सम्मान उनके छात्रों और पूरे चांडिल क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा है।



