कुकड़ू,31 मार्च : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित फाल्गुनी होटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी दिनों होने वाले मंडल प्रशिक्षण को लेकर मंडल अध्यक्ष सुमन मुखर्जी की अध्यक्षता में बैठक हुई। आगामी 1 एवं 2 अप्रैल को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण अभियान के सफल आयोजन को लेकर यह तैयारी बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक में प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, व्यवस्था तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत महतो, सच्चिदानंद महतो, बिजय कोयरी, अजय सिंह, अभिराम महतो, सीमन्त महतो, अजीत सिंह मुंडा, ठाकुर दास सिंह, बासु गोप, सनातन प्रमाणिक, रुपेन मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।