चांडिल, 03 अप्रैल : समाजसेवा के क्षेत्र में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के निवासी हरेलाल महतो एक ब्रांड बनकर उभर रहे हैं। वे एक समाजसेवी के साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव भी हैं, लेकिन सेवा कार्य वे हमेशा दलगत भावना से ऊपर उठकर करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में मदद हो, जरूरतमंद दिव्यांगों के लिए जरूरत के उपकरण प्रदान करना हो, क्षेत्र के लोगों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा हो, जगह-जगह पुस्तकालय या निशुल्क कोचिंग की सुविधा हो या सामाजिक कार्य और सामूहिक अनुष्ठानाें में पेयजल की निशुल्क व्यवस्था हो, हरेलाल महतो ऐसे कार्यो में हमेशा से मददगार साबित हो रहे हैं। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड में उनका निशुल्क एंबुलेंस सेवा लोगों के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है।
शुक्रवार को भी उन्होंने असहाय लोगों की मदद कर अपनी दरियादिली दिखाई है। दरअसल, ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के सामानपुर निवासी अल्लक्षी मुर्मू, गौरडीह निवासी रेबती सिंह आैर शत्रुघ्न सिंह पूर्ण रूप से दिव्यांग हैं आैर चलने में असमर्थ है। हरेलाल महतो ने तीनों को चिलगु स्थित अपने कार्यालय में ट्राईसाईकिल प्रदान किया। तीनाें दिव्यांग आदिवासी समाज से हैं आैर आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ट्राईसाईकिल पाकर तीनों दिव्यांगों ने खुशी जताया। दिव्यांगों ने कहा कि इससे उनके दैनिक जीवन से जुड़े कार्यो में आसानी होगी।
इस संबंध में समाजसेवी हरेलाल महतो ने बताया कि तीनों दिव्यांग आर्थक रूप से कमजोर परिवार से हैं और उनसे ट्राईसाईकिल देने का आग्रह किया था। दिव्यांगों की मजबूरी को देखते हुए उन्होंने तीनों को ट्राईसाईकिल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से उन्हें काफी प्रसन्नता मिलती है। जब भी किसी जरूरतमंद की सहायता करने अवसर मिलता है तो उत्साह बढ़ जाती है। विदित हो कि खेलकुद प्रतियोगिताआें तथा धार्मिक आयोजनाें जैसे सार्वजनिक कार्यों में न केवल सम्मिलित होते हैं, बल्कि आयोजन में महती भूमिका भी निभाते हैं।