दो चोर गिरफ्तार नगदी के अलावा चांदी के सिक्के, पायल और बिछिया बरामद

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

रांची, 03 अप्रैल : रांची जिले के लालपुर थाने की पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों रांची जिला के रहने वाले है। गिरफ्तार चोरों का नाम विक्की और किशन कुजूर है। विक्की के खिलाफ रांची में आठ मामले दर्ज हैं, वहीं किशन कुजूर पर एक मामला पूर्व से दर्ज है। पुलिस ने इनके पास से पांच पीस चांदी के सिक्के, पायल और बिछिया, 17 हजार 296 रुपये नगद बरामद किया है।

इस संबंध में लालपुर थाना में 1 अप्रैल को एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया था कि बंद घर को कुछ चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की टीम ने छापेमारी की और इन दोनों चोर को गिरफ्तार कर लिया। अनुसंधान के क्रम में चोरी की घटना का खुलासा भी हो गया और चाेरी गए सामान भी बरामद किए गए।

Share This Article