आजाद समाज पार्टी के जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

चांडिल, 23 जनवरी : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कपाली में जिला कार्यालय का गुरुवार को भव्य उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। उद्घाटन आजाद समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी काशिफ रज़ा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पार्टी को मजबूत करने और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह में जिला प्रभारी सनत सिंह सरदार, शाहीद रज़ा, जिला अध्यक्ष एजाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष मो. फैयाज आलम, जिला महासचिव मो. नसीम, जिला उपाध्यक्ष रशीद खान सहित कई अन्य गणमान्य लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने अपने संबोधन में कहा कि आजाद समाज पार्टी समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है और आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त किया जाएगा।



