कविता, कहानियां और संगीत की जादुई शाम : 21 मार्च को “Regal Reads” में सजेगा रचनात्मकता का मंच

जमशेदपुर, 17 मार्च : शहर के सांस्कृतिक परिदृश्य को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से ‘निनाद’ संस्था द्वारा एक विशेष रचनात्मक आयोजन “Regal Reads” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 मार्च, शनिवार को शाम 6:30 बजे बिष्टुपुर स्थित Regal Cafe में आयोजित होगा, जहां साहित्य और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
इस खास शाम में कविता, स्टोरीटेलिंग, बुक रीडिंग और संगीत की प्रस्तुति एक साथ होगी, जो शहर के कला प्रेमियों के लिए एक सुकूनभरा और यादगार अनुभव लेकर आएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर की नई और उभरती प्रतिभाओं को एक खुला मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकें और दर्शकों से सीधे संवाद स्थापित कर सकें।
आयोजन में स्थानीय कलाकार अपनी कविताएं, कहानियां और संगीत प्रस्तुत करेंगे। कैफे के आत्मीय और कलात्मक माहौल में यह कार्यक्रम प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए खास बनने वाला है।
‘निनाद’ संस्था की संस्थापक पूनम महानंद, सह-संस्थापक निशांत सिंह एवं टीम के सदस्यों ने बताया कि संस्था लगातार उभरती प्रतिभाओं को मंच देने और कला को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है। “Regal Reads” इसी सोच की एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScw4DAkMPwE-J9v57ts1g9OAQ9uM1g7khvfBkJFFFbD7O3Bdg/viewform�
यह आयोजन शहर के सांस्कृतिक जीवन में नई रंगत भरने के साथ-साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।



