ओत गुरु कोल लाको बोदरा जयंती के उपलक्ष्य में हो यूनिटी फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

Manbhum Updates
2 Min Read

ओत गुरु कोल लाको बोदरा जयंती के उपलक्ष्य में हो यूनिटी फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित


जमशेदपुर, 21 सितंबर : आदिवासी हो’ समाज, बागुनहातु के द्वारा आदिवासी रितुई-गुंडई स्टेडियम बागुनहातु में 106वीं ओत गुरु कोल लाको बोदरा जयंती के उपलक्ष्य में सातवीं हो यूनिटी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को हुआ। टूर्नामेंट में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी हो समाज के स्थानीय कमेटियों से जुड़े 16 टीम शामिल हुए। टूर्नामेंट का आयोजन पुरुष और महिला वर्ग का अलग-अलग हुआ।

पुरुष वर्ग का विजेता टीम आदिवासी एसोसिएशन, सीतारामडेरा और उप विजेता टीम हो समाज,बेडादीपा रही। जबकि महिला वर्ग में विजेता टीम हो समाज, मतलाडीह और उप विजेता टीम हो समाज, नादुप रही। इसके पूर्व टूर्नामेंट सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ लाको बोदरा की तस्वीर पर माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस टूर्नामेंट में उपस्थित खिलाड़ियों ने गुरु लाको बोदरा के विचारों और आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन, विशिष्ट अतिथि जिला नियोजन पदाधिकारी श्रीराम बारी, ललित दास, प्रकाश कोया, बंटी सिंह, सुरा बिरूली, डॉ बब्लू सुंडी आदि उपस्थित थे। अतिथियों ने ओत गुरु कोल लाको बोदरा द्वारा आदिवासी समाज एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस टूर्नामेंट सह जन्मोत्सव कार्यक्रम में खिलाड़ियों के साथ-साथ हो’ कलाकारों ने भी अपने सांस्कृतिक प्रस्तुत किए गए।

Share This Article