जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Manbhum Updates
2 Min Read

जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

सरायकेला, 11 सितम्बर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं की एजेंडा-वार समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अधिकतम पंचायतों को शीघ्र हर घर नल-जल योजना से आच्छादित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में नल-जल कवरेज कम है, उनकी 15 दिनों की वेतन निकासी रोकी जाएगी।

उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ODF+ योजनाओं के नियमित निरीक्षण और अधिक ग्राम पंचायतों की स्टार रेटिंग बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही अधिकाधिक गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने और स्वच्छता जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने का निर्देश दिया।

विद्यालयों और आंगनबाड़ियों में School Sanitation & Hygiene Education कार्यक्रम को सशक्त करने पर बल देते हुए उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सप्ताह में कम से कम एक दिन स्वच्छता गतिविधि आयोजित करने का आदेश दिया।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक अभियंता, वॉश कोऑर्डिनेटर एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article