सूर्या हांसदा फर्जी एनकाउंटर व आदिवासी जमीन विवाद पर भाजपा का चांडिल अनुमंडल में आक्रोश प्रदर्शन

Manbhum Updates
2 Min Read

सूर्या हांसदा फर्जी एनकाउंटर व आदिवासी जमीन विवाद पर भाजपा का चांडिल अनुमंडल में आक्रोश प्रदर्शन

 

चांडिल, 11 सितम्बर : सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर और आदिवासी रैयत जमीन छीनने की साजिश के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने चांडिल अनुमंडल के चारों प्रखंडों – चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ और कुकड़ू – में एक साथ आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड सरकार की शह पर न केवल आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है, बल्कि भ्रष्टाचार और अराजकता भी चरम पर है। वक्ताओं ने चांडिल अनुमंडल में हाल ही में हुई घटनाओं – डायरिया से हुई मौतें और नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात – पर सरकार की विफलता को कटघरे में खड़ा किया।

चांडिल प्रखंड मुख्यालय में भाजपा नेता पप्पू वर्मा, जिला मंत्री मनोज महतो, जिला मीडिया सह प्रभारी दिवाकर सिंह, प्रमुख रामकृष्ण महतो, प्रभात पोद्दार, महेश कर्मकार, मोतीलाल कुंभकार, जगदीश महतो, नित्यानंद कुंभकार और सोमेन मोदक मौजूद रहे। जबकि, नीमडीह प्रखंड में पूर्व जिला परिषद अनीता पारित, मंडल अध्यक्ष नारायण गोप, विपुल सिंह सरदार, दमयंती सिंह मुंडा, पदमालोचन सिंह, जगदीश सिंह और जयंत रजक शामिल हुए।

वहीं, ईचागढ़ प्रखंड में जिला महामंत्री मधु गोराई, डॉ. भूषण मुर्मू, मंडल अध्यक्ष फटीक चंद्र गोराई और मनोरंजन महतो तथा कुकड़ू प्रखंड के कार्यक्रम में संयोजक सच्चिदानंद महतो, मंडल अध्यक्ष भरत चंद्र महतो, सुमन मुखर्जी, अजय सिंह सरदार, प्रवीर महतो और गणेश महतो उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Share This Article