उपायुक्त ने कुचाई के आर्चरी खिलाड़ी सुनील को सीएसआर मद से आर्चरी किट प्रदान किया

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

उपायुक्त ने कुचाई के आर्चरी खिलाड़ी सुनील को सीएसआर मद से आर्चरी किट प्रदान किया

सरायकेला, 26 अगस्त : जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में मंगलवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में कुचाई प्रखंड के सेरेंगड़ा निवासी आर्चरी खिलाड़ी सुनील कुमार को सीएसआर मद से आर्चरी किट उपलब्ध कराया।

आर्चरी किट मिलने पर सुनील कुमार ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक संसाधनों के अभाव में वे खुद किट नहीं खरीद पा रहे थे। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त से निवेदन किया था, जिस पर सकारात्मक पहल करते हुए उन्हें यह किट प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि अब वे नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास जारी रखेंगे तथा राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने सुनील कुमार को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन सदैव खेल प्रतिभाओं के साथ है। उन्होंने सुनील को निरंतर अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में राज्य और देश का गौरव बढ़ाएँगे।

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार भी उपस्थित थे।

Share This Article