गम्हरिया में चोरी के माल के साथ चार गिरफ्तार, दो वाहन सहित लाखों का सामान बरामद

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

गम्हरिया में चोरी के माल के साथ चार गिरफ्तार, दो वाहन सहित लाखों का सामान बरामद

सरायकेला/गम्हरिया, 22 अगस्त : गम्हरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के माल के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी कुणाल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल द्वारा की गई। पुलिस ने मौके से दो वाहन एवं चोरी के तार समेत लाखों रुपये का माल भी जब्त किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में जनसिब नामसिंह (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता बालसिंह नामसिंह, स्थायी पता कुमिर्मुरी, थाना कुमिर्मुरी, जिला पश्चिम सिंहभूम (हाईडावा), वर्तमान पता कालीकुंडी, गम्हरिया।विजय पुरी (उम्र लगभग 46 वर्ष), पिता विरस पुरी, स्थायी पता ग्राम किटाडीह, थाना परसुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम, वर्तमान पता ग्राम शंकरपुर, थाना गम्हरिया।गगन करवा (उम्र लगभग 26 वर्ष), पिता बिष्णु करवा, पता सालडीह बस्ती, थाना गम्हरिया। महाबीर हांसदा (उम्र लगभग 20 वर्ष), पिता सुनील हांसदा, स्थायी पता ग्राम उदयपुर, थाना गम्हरिया, वर्तमान पता सालडीह बस्ती, थाना गम्हरिया शामिल हैं।

पुलिस ने घटनास्थल से एलपीटी मालवाहक वाहन (नं० JH10BV-6021), स्विफ्ट डिजायर कार (नं० JH08C-2625), समेटा हुआ मोटा तार का एक बंडल (20 किलोग्राम, कीमत लगभग 20 हजार रुपये), काले रंग का कॉपर तार का बंडल (20 किलोग्राम, कीमत लगभग 40 हजार रुपये), एल्युमिनियम तार के दो बंडल (40 किलोग्राम, कीमत लगभग 20 हजार रुपये) बरामद किए हैं।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी कुणाल कुमार, संतोष सरदार, नलन रविदास, नीतीराम सिंह पायन, हवलदार दिलीप पुरीती, सिपाही सुभाष महतो एवं बखुल कुमार दूबे शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share This Article