शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने संभाला अतिरिक्त प्रभार

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने संभाला अतिरिक्त प्रभार

रांची, 19 अगस्त : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार में दो अहम विभागों – स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग की जिम्मेदारी अपने पास ले ली है। कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता (समन्वय) विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

यह बदलाव शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद किया गया है। 15 अगस्त को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। उन्हें दो अगस्त को घर के स्नानागार में गिरने से गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि छह दिसंबर 2024 को जारी पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके वर्तमान विभागों के साथ-साथ स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग भी आवंटित किए गए हैं।

रामदास सोरेन का अंतिम संस्कार 16 अगस्त को जमशेदपुर में हजारों समर्थकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में किया गया। उनके असामयिक निधन से झारखंड की राजनीति और शिक्षा जगत में गहरी शोक की लहर दौड़ गई है।

Share This Article