प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन, 95 आवेदकों को नियोजकों द्वारा किया गया शॉर्टलिस्ट

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन, 95 आवेदकों को नियोजकों द्वारा किया गया शॉर्टलिस्ट

संवाददाता खूंटी , 18 अगस्त : जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर खूंटी की ओर से सोमवार को बिरसा कॉलेज, खूंटी में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेल का आयोजन किया गया। मेले में कुल 07 नियोजक नेशन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राईवेट लिमिटेड अहमदाबाद, गीगा काॅर्पसोल प्राईवेट लिमिटेड गुजरात, ओस्टर्न प्राईवेट लिमिटेड वेस्ट बंगाल, एलजी इलेक्ट्र्रॉनिक्स नोएडा और एडवांटेज दिल्ली सहित अन्य नियोजक कंपनियां ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मेले में लगभग 210 आवेदकों ने भाग लिया। इनमें से 95 आवेदकों का चयन विभिन्न नियोजकों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खूंटी की प्रधानाचार्या वीणा कुमारी ने कहा कि अप्रेंटिसशिप मेला युवा वर्ग को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है। इससे प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ कार्यस्थल का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड का भी भुगतान किया जाता है। इसके अतिरिक्त अप्रेंटिसशिप हेतु इच्छुक अभ्यर्थी www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं निर्धारित शर्तों के आधार पर सरकारी/निजी प्रतिष्ठानों से अनुबंधित किया जाता है।

इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खूंटी की प्रधानाचार्या वीणा कुमारी तथा YP (खूंटी) दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर जिला नियोजनालय खूंटी के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article