सॉफ्टवाल रेफरी, अंपायर और कोच प्रशिक्षण में झारखंड के 12 प्रतिभागी हुए शामिल
चांडिल, 17 अगस्त : पश्चिम बंगाल सॉफ्टवाल एसोसिएशन द्वारा पूर्वी मेदिनीपुर सॉफ्टवाल एसोसिएशन, दीघा में सॉफ्टवाल रेफरी, अंपायर और कोच के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड से 12 प्रतिभागी शामिल हुए। झारखंड के 12 प्रतिभागियों ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सॉफ्टवाल रेफरी, अंपायर और कोच के रूप में प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण पाने वालों में अंजना सिंह, दीपक कुमार, सुदामा हेम्ब्रम, शंभु सेन, रूहानिका राय, मुश्कान खातून, ज्योतिष कुमार, ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी ठाकुर आदि शामिल हैं। बताया गया कि जल्द ही जमशेदपुर, झारखंड में राष्ट्रीय स्तर का प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र के युवाओं के बीच अब सॉफ्टवाल खेल के प्रति रूझान बढ़ता जा रहा है।