श्री शनिदेव भक्त मंडली ने आयोजित किया 65वां रक्तदान शिविर, 238 यूनिट रक्त संग्रह

Manbhum Updates
2 Min Read

श्री शनिदेव भक्त मंडली ने आयोजित किया 65वां रक्तदान शिविर, 238 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर, 18 अगस्त : सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए अगस्त माह में लगातार तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर संस्था का अब तक का 65वां और इस वर्ष का 15वां रक्तदान शिविर रहा।

रक्तदान शिविर का आयोजन बोडाम के पहाड़पुर पंचायत भवन सह सचिवालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर पहाड़पुर पंचायत युवा संघ एवं ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे पंचायत के मुखिया अजब सिंह, उपमुखिया सुनील बेसरा, प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह और दीपांकर कुमार सिंह के संरक्षण में किया गया, जो शाम 5 बजे तक चला।

शिविर में 152 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन उत्साहजनक भागीदारी के कारण कुल 238 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया। सभी रक्तदाताओं को सम्मानस्वरूप एक-एक फल का पौधा भेंट किया गया।

शिविर को सफल बनाने में मंडली के संरक्षक के साथ-साथ कई समाजसेवियों का अहम योगदान रहा। इनमें प्रमुख रूप से गोकुल चंद्र महतो, महेंद्र सिंह, मधुसूदन सिंह, रतन महतो, अमित महतो, धीरेन सिंह, दुलाल महतो, लालबाबू सिंह, अनूप सिंह, अरुण सिंह, दिलीप सोरेन, डॉ. महेश्वर सिंह, नकुल कुंभकार, डॉ. सोमनाथ हेंब्रम, नीलकंतो सिंह, अविराम हांसदा, धनंजय महतो, जगन्नाथ महतो, गौतम महतो, कुंवर सिंह, असित सिंह, कीर्तिवास महतो, रतन सिंह मुंडा, प्रीति सिंह मुंडा, मंटू सिंह मोदक, बिस्वजीत प्रामाणिक, सुनिया नायक, देव प्रकाश गोराई, मिलन बेरा और ललिता सिंह (प्रमुख) आदि का नाम शामिल है।

शिविर की सफलता का श्रेय पूरी तरह पहाड़पुर पंचायत युवा संघ और स्थानीय जनता के सहयोग को दिया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Share This Article